धनतेरस के दिन गिरहोला मार्ग पर दो युवक शराब के नशे में मारपीट करते हुए का वीडियो सामने आया
कांकेर जिला के नगर पंचायत चारामा में धनतेरस के दिन सुबह 11:00 बजे गिरहोला मार्ग पर दो युवक शराब के नशे में मारपीट करते हुए का वीडियो सामने आया। यह वीडियो चारामा से गिरहोला जाने वाली मार्ग का है । वहीँ पास में मुर्गा मटन की दुकाने लगी हुई है। दो युवक नशे की हालत मे खाली लाड़ी मे एक दूसरे के उपर चड कर कुस्ती करते हुए दिखे।
आसपास के लोगों से जानकारी बताया गया कि एक युवक भाई भाई बोलकर आया । अपने भाई को शराब के नशे सोया पड़ा हुआ देखकर उठाने लगा। उठाने की कोशिश कर ही रहा था। अचानक दोनों में मारपीट शुरू हो गई। और एक दूसरे से मारपीट करने लगे। अभी इन दोनों का नाम की जानकारी नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने नाम पूछा तो नाम नहीं बताया और भाग निकले।
लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वही मारपीट होने के दौरान एक दूसरे के कपड़े फाड़े। दोनों एक दूसरे के उपर चड कर कुस्ती करते हुए दिखे। लोगों ने वीडियो बनाकर खूब वायलार किया । बाद मे दोनों नशा कम होने के बाद उठकर चले गए । त्योहारों में ऐसी घटना आम हो गई है। जिसका नज़ारा वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है।
विगत दिनों विश्व हिन्दू परिषद संघ इकाई चारामा द्वारा मटन मास की दुकाने नगर के किसी एक जगह स्थापित करने को लेकर थाना प्रभारी नगर पंचायत सीएमऔ को ज्ञापन दिया गया था । वर्तमान मे नगर NH30 राम जानकी मंदिर के आसपास बाजार स्थल बस स्टेंड के पास एवं कोरर रोड के आसपास मटन मास की दुकाने सजी हुई देखी जा सकती है। यही पास में ही सब्जी मंडी है। नगर का रोजाना लगने वाला मुख्य बाजार भी यही लगता है। वहीँ पीछे पास में ही मुर्गा मटन की दुकाने लगती रहती है। यही कारण है कि खुलेआम शराब के सेवन कर हुड़दंग करने के मामले बढते जा रहे है।



