धमतरी के थाना नगरी पुलिस ने 2 लाख 65 हजार की चोरी का खुलासा किया
धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी के थाना नगरी पुलिस ने 2 लाख 65 हजार की चोरी का खुलासा किया है।नगरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एक लाख 74 हजार का माल बरामद पुलिस किया।आरोपियों से चोरी के चांदी के जेवर व नगदी रकम बरामद हुआ है।चोरी की रकम से खरीदी मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया।
दरसअल नगरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर और नगदी रकम बरामद की है। जहां मनोज कुमार जैन पिता स्व. केवल चंद जैन, निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा, नगरी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 अक्टूबर की रात को जैन मंदिर नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार लगभग रात 9:30 बजे घर में चैनल गेट में ताला लगाकर कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 11:30 बजे वापस आने पर देखा कि घर का गोदरेज और लाकर खुला हुआ था। जिसमें रखे 2 लाख 15 हजार नगद,1 चांदी का करधन,8 जोड़ी चांदी की पायल और 1 चांदी का सिक्का चोरी हो चुके थे। परिवार ने नगरी थाना में एफआईआर कराया जिसके बादपुलिस जांच में जुटी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।बताया गया कि आरोपी तामेन्द्र यादव पिता दुलचंद यादव 19 वर्ष जंगलपारा, रानी दुर्गावती चौक नगरी से चोरी किए गए चांदी के जेवर करधन, 8 जोड़ी पायल, 1 चांदी का सिक्का और 20 हजार रूपये नगद। पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे पिता किरण खरे 19 वर्ष, निवासी जंगलपारा, दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी की रकम से खरीदी गई काली रंग की सोल्ड एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल। लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, 19 वर्ष, निवासीजंगलपारा, स्कूल के पास, नगरी से 25 हजार नकद। कुल 1 लाख 74 हजार का माल जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



