छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सिल्ली और लगरा गांव के बीच नहर में तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इंजन में बैठे 58 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की इंजन में दबने से मौत हुई है। वही ट्रैक्टर चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई है। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर इंजन को उठा कर शव को बाहर निकाला गया। मुलमुला थाना क्षेत्र की है घटना
मिली जानकारी अनुसार, कुथुर गांव का रहने वाला युवक राजा पटेल उम्र 24 वर्ष जोकि अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर गिट्टी लेने के लिए तरौद गांव गिट्टी खादन जाने के लिए निकला था। सिल्ली गांव पहुंचा की, सिल्ली गांव के रहने वाले साहेब लाला कुर्रे(उम्र 58) ने लिफ्ट मांग कर आगे गांव जाने की बात कही। जिसमे ट्रैक्टर चालक राजा पटेल ने बैठाकर नहर के रास्ते जा रहा था। तभी ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण नहर किनारे चालक अपना नियंत्रण ट्रेलर से खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। नहर में गिरता देख ट्रैक्टर चला रह राजा पटेल कूद गया और अपनी जान बचा ली। वही इंजन में बैठा हुआ साहेब लाला कुर्रे कूद ना सका,जिससे इंजन की पलटने को दौरान वह दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हुई है।
घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर लोगो की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मांगा कर ट्रैक्टर इंजन को नहर से बाहर निकाला और शव को बरामद किया, पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद चालक राजा पटेल मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



