नौकरी लगाने के नाम पर ठगी,आरोपी गिरफ्तार मंत्रालय का बताया….
दुर्ग पुलिस ने मंत्रालय में स्वयं बड़ा बाबू होना बताकर नौकरी लगाने के नाम से लोगो को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आदतन अपराधी ने एक दो नही बल्कि 6 जिलों के बेरोजगार लोगो को 30,
लाख 94 हजार रुपए की ठगी का शिकार बनाया है। वही दुर्ग पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,आरोपी के खिलाफ रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, राजनादगांव, कोरबा जिले के थानों में अपराध दर्ज हैं।
दरअसल इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी ढालसिंह वर्मा ने स्मृति नगर चौकी में अपने साथ हुए इस ठगी की शिकायत दर्ज कराया। ढालसिंह ने बताया कि 06 मार्च को आरोपी साबास खान के साथ उनका परिचय हुआ था। जो अपने आपको मंत्रालय में बाबू होना बताकर ढालसिंह वर्मा और उनके साथियों को अपने विश्वास में लेकर मंत्रालय रायपुर एवं पोस्ट ऑफिस में सरकारी नौकरी लगने के नाम पर नगद एवं बैंक के माध्यम से 30 लाख 94 हजार रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया है। जिसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की और आरोपी साबास खान को महासमुंद से गिरफ्तार किया।



