8 साल की बच्ची की मौत,15 लोग बीमार यह है मौत का कारण,अस्पताल पहुंचे मंत्री केदार कश्यप…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। जिसमें 4 बच्चे भी शामिल है। वहीं एक 8 साल की बच्ची की मौत भी हुई है। दअरसल बुधवार को छठी कार्यक्रम में चिकन मटन खाने से 15 लोग बीमार हुए थे, जो अस्पताल में भर्ती है। वहीं कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थी। बच्ची ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
डॉक्टर बोले- हो रहा सुधार
सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर ने कहा कि,अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसमें अंतू राम, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर थी, उसके स्वास्थ्य में भी सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूरी ठीक होने के बाद ही छुट्टी दी जाएगी।
यह है पूरा मामला
चिकन-मटन खाने के बाद गांव के 15 लोग बीमार हो गए थे। इनमें बच्चे-बूढ़े सभी शामिल थे। पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है बच्ची जयंती कोर्राम (8) हंगवा आश्रम की कक्षा दूसरी की छात्रा थी। जिसे जगदलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं भर्ती मरीजों में सविता, तुमेश्वरी मांडवी, दीपिका (13 साल), पंचू, अनिल कुमार, सविता मांडवी (11 साल), अन्तु कोर्राम, राजनयी, सारिका कोर्राम (14 साल), हर्षिता कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सोनई कोर्राम और असिका कोर्राम (17 साल) शामिल हैं।