बिजली समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला लोगों के साथ पहुंचे बिजली ऑफिस अधिकारियों से की त्वरित समाधान की मांग,,
बिजली समस्याओं को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला लोगों के साथ सीधे बिजली कार्यालय पहुंच गए, जहां अधिकारियों से तीखी चर्चा भी हुई।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने क्षेत्र में बढ़ती बिजली समस्याओं को लेकर पहल करते हुए आम उपभोक्ताओं के साथ बिजली ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिजली बिल में गड़बड़ी, बार-बार हो रही कटौती और खराब व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यालय पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं और व्यवस्था के प्रति नाराजगी भी जताई। जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने अधिकारियों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए और लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।वहीं, अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।बिजली समस्याओं को लेकर लोगों में बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितनी जल्दी और प्रभावी कार्रवाई करता है।



