सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार
विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम* चलाया जा रहा है। जिसके तहत् महिलाओं/नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये थाना सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेसबुक,इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के द्वारा थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया
उक्त कार्यवाही में आरोपी सुब्रतो कुंडू पिता अशोक कुंडू उम्र 25 साल निवासी नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित कर रहा था,आरोपी द्वारा घटना के समय उपयोग किया गया सीम कार्ड बरामद किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर दिनांक 24.06.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।



