जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केरा रोड में कैप्सूल वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनो वाहनों के चालक केबिन में ही फसे रहे। रायगढ़ से रायपुर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग घटो बाधित रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन में फसे चालको को निकाला गया। दो वाहन के घायल चालको को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा प्राथिमक उपचार के बाद बिलासपुर के किस्म अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार, कैप्सूल वाहन क्रमांक 22 X 8122 का चालक अस्तउल मुस्तफा वाहन लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। वही ट्रक चालक खिरो लाल जांगड़े उम्र 37 साल ट्रक क्रमंक सीजी 06 GQ 9155 जिसमे कोयला लोड था जोकि रायगढ़ की ओर से बिलसपुर जा रहा था। तभी रायगढ़ से बिलासपुर मुख्य मार्ग केरा रोड में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दो वाहन तेज गति में थे। जिससे दोनो वाहन चालक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। और दोनो केबिन में ही फसे रहे। हादसे के बाद दोनो तरफ का आवागमन घंटो बंद रहा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर शिवरीनारायण थाने से टीम पहुंची। केबिन में फसे दोनो चालको को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दोनो चालको को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनो चालको को किस्म अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनो वाहनों को सड़क से हटाया गया जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि,एक विक्षिप्त महिला जोकि सड़क में पैदल चल रही थी जिसे बचाते हुए ट्रक चालक ने बचा लिया लेकिन सामने से आ रही कैप्सूल वाहन से जा भिड़ी। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है।
शिवरीनारायण पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनो वाहनों को जब्त किया गया है।



