जांजगीर चांपा में हनुमान जी की मूर्ति से तोड़फोड़:- ग्रामीणों ने किया था 4 घंटे तक चक्का जाम , अज्ञात असमाजिक तत्व के खिलाफ कार्यवाही की मांग
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुड़पार में मंदिर में रखे हनुमान जी की मूर्ति को बीती रात असमाजिक तत्वों के लोगो ने मूर्ति से तोड़ फोड़ किया गया । जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया। एएसपी उमेश कश्यप और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल शुरू की गई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
दरअसल,,ग्राम मुड़पार में हनुमान जी की छोटी से मंदिर में विराजमान जिसमें गांव के ग्रामीण पूजा अर्चना करते है। रविवार की भी बीती रात को अज्ञात असमाजिक तत्वों के लोगो ने हनुमान जी की मूर्ति के साथ अभद्रता से तोड़ फोड़ करते हुए हिंदू धर्म की भावनाओं के साथ छेड़खानी की है। जोकि असहनीय है जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर शिवरीनारायण मुख्यमार्ग पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने चक्का जाम किया गया।
घटना की जानकारी शिवरीनारायण पुलिस को मिलने पर हनुमान जी की मूर्ति घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। धार्मिक भावना को देखते हुए गांव का माहौल बिगड़े नहीं इसे लेकर एसपी निवेदिता पाल के निर्देश पर एएसपी उमेश कश्यप पुलिस टीम के साथ गग्रामीणों के द्वारा किए गए चक्का जाम वाली जगह पहुंचे और चक्का जाम को समाप्त करने ग्रामीणों को समझाइस दी गई। 4 घंटे के तक चक्का जाम रहा जिसमें ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग रखी,, एएसपी उमेश कश्यप ने कड़ी कार्यवाही और अपराध दर्ज करने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम को समाप्त किया गया है। वही असमाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की जा रही है आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाशी ली जा रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाया जा सके।



