अकलतरा में विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतियोगिता आयोजित
“लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ” विषय पर युवाओं ने किया विचार-विमर्श; सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
अकलतरा, 31 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ऋषभ महाविद्यालय, बनाहिल में अकलतरा विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य विषय “लोकतंत्र बचाओ–भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ” रहा।
सांसद कमलेश जांगड़े ने युवाओं को किया संबोधित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र भारत की आत्मा है और युवा उसकी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र और अराजकता फैलाने वाली शक्तियों से लोकतंत्र की रक्षा करना युवाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना और एस.ए.आर. (सदस्यता, सक्रियता, राष्ट्रवाद) से संबंधित जानकारी साझा की।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की युवा-केंद्रित योजनाओं—स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मुद्रा योजना, अग्निवीर योजना, खेलो इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति—की जानकारी देते हुए युवाओं को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा है।
जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला महामंत्री नंद चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यालता मेरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, गोपेश तुलस्यान, अकलतरा मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, बलौदा मंडल अध्यक्ष तथा ऋषभ महाविद्यालय की प्राचार्य शिखा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। आयोजकों ने महाविद्यालय के संस्थापक जे.के. जैन, समिति सचिव अंकित जैन, महाविद्यालय परिवार और उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



