इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर संपन्न
“सेवा संकल्प” शिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान; आशीष मोनू अवस्थी की टीम ने दिया मानवता और सुरक्षा का संदेश
जांजगीर, 31 अक्टूबर 2026। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह महिला एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता के संकल्प के साथ आयोजित “सेवा संकल्प–विशाल रक्तदान शिविर” सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।
शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया। रक्तदान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना रहा। आशीष मोनू अवस्थी की टीम ने आयोजन के माध्यम से मानवता और सुरक्षा का संदेश दिया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला सेवा का महायज्ञ
आयोजित शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।
आयोजन का संदेश रहा कि रक्तदान एक मानवीय सेवा है, जिससे जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है।



