जिला सक्ती/ पावर प्लांट के फ्लाई एस का परिवहन कर रहे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है मामला सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखदा बस स्टैंड की है।
मिली जानकारी अनुसार,दो युवक डस्ट से भरे वाहन के चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई है दूसरे गंभीर युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने खरसिया डभरा मार्ग को बाधित करते हुए 6 घंटे तक चक्का जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में दो पावर प्लांट संचालित है जहां से रोजाना सैकड़ों ट्रक फ्लाई ऐश का परिवहन होता है इन ट्रकों के कारण कई प्रकार की दुर्घटनाएं एवं सड़क क्षतिग्रस्त होता रहता है, डस्ट से भरे वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गुस्साए परिजनों ने कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग को लेकर लाश के साथ सड़क में प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस उनको समझाने में लगी हुई है लेकिन भारी आक्रोश के कारण गुस्साए परिजन और ग्रामीण अधिकारियों के साथ भी गाली गलौज और बहसबाजी किया गया। परिजनों का कहना है कि भारी वाहनों का आवाजाही बंद हो और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा के साथ ट्रक चालक के ऊपर कारवाई की जाए। जिस पर शासन की और से मिलने वाली सहायता राशि 25 हजार रू दिया गया। और आगे की कार्यवाही करने की बात कही गई। वही दुर्घटना कारित वाहन को जब्त किया गया है।



