10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका ,आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर….

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका ,आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कल जांजगीर चांपा जिले में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस विभाग ने सुरक्षा और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री का आगमन 6 जनवरी को होगा, जिसके लिए हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में पंडाल और सभा स्थल की तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वे खोखरा में आउटडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे, कचहरी चौक में हसदेव क्रिएटर्स हब का शुभारंभ करेंगे, अधरिया कुर्मी भवन और कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके अलावा, हाई स्कूल जांजगीर में 180 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर ने हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, कानून व्यवस्था, मुख्य मंच, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, स्टॉल, पेयजल, प्रवेश द्वार सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनता में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।”

मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब देखते हैं कल का दिन क्या नए आयाम लेकर आता है।

Show More

Related Articles

Back to top button