चोरों ने पुलिस कर्मी के घर को भी नही छोड़ा, सीसीटीवी में कैद चोर, 3 चोरी की घटना से लोग परेशान
कोरबा। जिले में चोरी की घटना एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है जहां चोर पुलिस का खेल जारी है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार मुख्य मार्ग देवांगन डेली नीड्स की दुकान पर चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया जहां दुकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसता है और कैश काउंटर में रखें नगदी रकम और सिगरेट गुटका समेत अन्य सामान लेकर फरार हो जाता है। चोर की सारी करतूत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें चोर सर पर लाल कलर का वेलवेट नुमा हाफ पैंट को पहन कर अंदर घुसता है और चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है।
दुकान संचालक अजय देवगन ने बताया कि रोज की तरह रात में वह दुकान बंद कर गया हुआ था जहां सुबह वापस लौटने पर ताला टूटा हुआ मिला इसकी शिकायत उसने मानिकपुर चौकी पुलिस से की है।
अजय देवगन ने बताया कि चोरी की घटना आसपास के रहने वाले युवकों के द्वारा अंजाम दिया होगा ऐसा आशंका व्यक्त किया जा रहा है पुलिस इस ध्यान देकर आरोपी को पकड़े नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ी चोरी की घटना को भी अंजाम दे सकते हैं।
वही दूरी घटना कुछ दिनों पहले ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रात के अंधेरे में एक काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक का नंबर सीजी 13 बी ए 7089 है चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है।
कालोनीवासियों की माने तो कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की घटना सामने आ चुकी है।
वही बताया जा रहा है कि तीसरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल पंप हाउस कॉलोनी में सीएसईबी के पूर्व प्रभारी के क्वाटर में घर के आंगन में रखें साइकिल की चोरी चोरों ने कर ली है जहां उनके घर चोरी की दूसरी घटना है।
बताया जा रहा है कि घर के आंगन में उनकी बेटी की साइकिल खड़ी हुई थी जहां चोरों ने पर कर दिया सुबह उठने पर घटनाक्रम की जानकारी हुई जहां इसकी सूचना संबंधित सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया की चोरी की शिकायत की गई है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस लगातार अपील कर रही है कि मकान को सुना ना छोड़े और घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं।
शहरी क्षेत्र में हाट बाजार और सार्वजनिक जगहों पर बाइक चोरी की घटना सामने आ रही है जहां पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
पुलिस को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और बाइकों में अलार्म सिस्टम लगाएं।



