बालको प्रोजेक्ट में सैकड़ों कर्मचारियों की हड़ताल से काम-काज ठप्प मचा हड़कप, मौके पर पुलिस बल तैनात,सामान वेतन और सामान काम की मांग, देखिये वीडियो
कोरबा।शुक्रवार की सुबह से ही भारत एल्यूमिनियम कंपनी (बालको) के प्रोजेक्ट में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारियों ने बागी रुख अपनाते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है। एलएंडटी कंपनी में कार्यरत मजदूर बीते कल से हड़ताल पर हैं और आज भी उन्होंने सुबह से काम बंद रखकर प्रोजेक्ट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
आंदोलनरत मजदूरों ने प्लांट के भीतर स्थित प्रोजेक्ट ऑफिस और अन्य कार्यालयों का घेराव कर अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन से पूरे प्रोजेक्ट में कामकाज ठप हो गया है।
मजदूरों की प्रमुख मांग है कि उन्हें अन्य प्लांट्स की तरह केंद्र के समान वेतन और सुविधाएं दी जाएं। उनका कहना है कि पानीपत और सिंगरौली जैसे प्लांट्स में कर्मचारियों को अधिक दर पर भुगतान किया जा रहा है, जबकि बालको में अब भी पुराने रेट लागू हैं, जिससे मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है।
हड़ताल के कारण प्रोजेक्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। इस आंदोलन में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर और उनके सहायक बड़ी संख्या में शामिल हैं।
बताया जा रहा कि बालको प्लांट के अंदर के कई कंपनियां काम करती है और सैकड़ो मजदूर है जी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं।
शुक्रवार की फर्स्ट ड्यूटी से कर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ दिया और बालको के अलग अलग गेट पर अपनी मांगो को लेकर डटे हुए है।प्लांट के अंदर जो कर्मचारी नाइट शिफ्ट काम पर गए थे उन्हें बाहर आने दिया जा रहा है वही जो बाहर है उन्हें अंदर जाने नही दिया जा रहा है।कर्मचारियों की मांग है कि सभी कर्मचारियों को सामान वेतन और सामान वेतन के तहत जो काम कराना चाहिए जो श्रम कानून में जो नियम है उसका पालन होना चाहिए।मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वही सुबह से आंदोलन की सूचना मिलते हैं काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अपनी घटना ना हो। वही बाल्को प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता के बाद ही यह आंदोलन समाप्त हो सकेगा।
फिलहाल, बालको प्रबंधन की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



