जनजातीय गौरव दिवस पर बविशेष ग्राम सभा आयोजित
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि, कृषि–संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा
जांजगीर चांपा पामगढ़। ग्राम पंचायत ससहा (जनपद पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा) में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच कुसुम साहू ने की। इस दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनकी वीर गाथाओं को याद करते हुए नमन किया गया।
धान खरीदी, बीज, उर्वरक और फसल बीमा पर चर्चा
ग्राम सभा में खरीफ वर्ष 2025-26 के उन किसानों की सूची का पठन किया गया,जिनका धान विक्रय पंजीयन एकीकृत (Unified) पोर्टल और एग्री-स्टैक में मेल नहीं है। संबंधित किसानों को आवश्यक दस्तावेज सुधार एवं अपडेट के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सभा में निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई…
रबी मौसम के लिए उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध करवाना। उर्वरक की उपलब्धता समितियों के माध्यम से सुनिश्चित करना। कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने हेतु फसल परिवर्तन कार्यक्रम। रबी फसलों का फसल बीमा करवाने की अनिवार्यता एवं प्रक्रिया। ग्रामीणों को इन सभी मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन लखेश्वर यादव (सचिव) ने किया।
इस अवसर पर,कुसुम साहू (सरपंच),जय कुमार साहू (सभापति), जनपद पंचायत पामगढ़,पूजा सूर्यवंशी ( तकनीकी सहायक),प्रेमचंद साहू ( रोजगार सहायक),उत्तरा साहू, गजेंद्र साहू, अजित श्रीवास, राजेश साहू, आकाश साहू, अगरदास मानिकपूरी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



