जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर 2025 हार्वेस्टर चालक से फोन-पे के माध्यम से अवैध वसूली करने की खबर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। थाना जांजगीर के आरक्षक राजू लठेवाल द्वारा केरा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध वसूली करने संबंधी में जानकारी मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरक्षक को तत्काल थाना जांजगीर से हटाकर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है।

आरक्षक के विरुद्ध प्राथमिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितताओं और अवैध वसूली में शामिल किसी भी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।




