जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- ट्रक वाहन ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर,पिता पुत्र पत्नी सहित नतनीन की मौत,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पुलिस टीम तैनात
जांजगीर चांपा जिले के अरसमेटा मोड़ के पास ट्रक वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। बाइक में 4 लोग सवार थे। जिसमे पिता पुत्र और नतनीन की मौके पर ही मौत हुई है। वही पत्नी गंभीर रूप से घायल होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। गुसाए लोगो ने चक्का जाम किया हुआ है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
जानकारी अनुसार , मृतक रामकुमार कश्यप (47) निवासी कोनारगढ़ जोकि एक बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) वर्ष, पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) वर्ष और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानने के लिए गांव परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे दूर दूर जा गिरे। वही ट्रक वाहन चालक मौके पर से वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर पिता पुत्र और नतनीन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है।
घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम किया गया है। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा रही । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची हुई है। पिछले 3 घंटे से चक्का जाम जारी है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाया जा रहा है



