मुख्यमंत्री के दौरे पर ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, चांपा पुलिस को ही सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जांजगीर जिला प्रवास के दौरान जिले की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उनके कार्यालय में ही रोक दिया।
इस दौरान युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश सिंह, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिला संयोजक संस्कार राठौर, पार्षद जीबू आर्य, शुभांकर सिंह और अंशु रजक समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
नेताओं का कहना है कि वे जिले के विभिन्न मुद्दों को लेकर शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
स्थिति को देखते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने चांपा पुलिस को ही ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी और प्रशासन से मांग की कि जिले की जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
युवाओं का यह भी कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने से रोकना निंदनीय है और इसका जवाब जनता देगी।



