कोटमी सोनार में पुलिस चौकी खोलने शासन से मिली हरी झंडी
अकलतरा /कोटमी सोनार के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूर्णता की की ओर है । बताया जा रहा है कि ग्राम कोटमी सोनार में बढ़ती जनसंख्या और नित नये होते अपराध को देखते हुए यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग ग्रामीण एंव जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी जिसे शासन द्वारा हरी झंडी मिल गई है । लगभग 15 अगस्त के आसपास ग्राम कोटमी सोनार में पुलिस चौकी खुल जाएगी। शुक्रवार 1 जुलाई को जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय द्वारा स्थल निरीक्षण करने कोटमी सोनार पहुचे और यहां दो व्यवसायिक परिसर जिसका निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है । इनमें से क्रोकोडायल पार्क के पास स्थित व्यवसायिक परिसर को अस्थाई पुलिस चौकी भवन के रूप में खोलने तय किया गया है । जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद प्रकाश मिरी ने बताया कि ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग जिसके लिए तत्कालीन विधायक सौरभ सिंह से ग्रामीण एंव सामाजिक संस्था नव सृजन शिक्षा समिति द्वारा पुलिस चौकी की मांग की गई थी जो अब प्रशासनिक स्वीकृति के साथ जल्द ही कोटमी सोनार में पुलिस चौकी प्रारम्भ हो जाएगी। चौकी खुलने से क्रोकोडायल पार्क आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा के साथ सहयोग मिल सकेगा इसके साथ ही कोटमी सोनार में चलने वाली अवैध गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी।



