
सक्ती हसौद-बुधवार को हसौद के मिलन चौक के पास एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार लोगों को तेज झटका लगा, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।