मोबाईल दुकान संचालकों से ग्राहक हो जाए सावधान:- फर्जी सिम जारी का बड़ा खेल, जियो डिस्ट्रीब्यूटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर: फर्जी तरीके से मोबाइल सिम जारी कर धोखाधड़ी करने वाले जियो कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
जांच के दौरान Fun Mobile, नैला जांजगीर से 56 फर्जी सिम, रेखा मोबाइल ब्लॉक कॉलोनी से 19 फर्जी सिम, और GONICS MOBILE, रिंग रोड जांजगीर से 27 फर्जी सिम जारी होने की पुष्टि हुई।
इस मामले में ओंकार धीवर (20) निवासी बनारी वार्ड क्र. 20 और सौरभ पालीवाल (35) निवासी विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (जियो कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर) को गिरफ्तार कर 10 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, उनि सत्यम चौहान (साइबर सेल प्रभारी), उनि पारस पटेल, सउनि विवेक सिंह, राम प्रसाद बघेल, प्र. आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कश्यप वीरेंद्र भैना का सराहनीय योगदान रहा।