जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई है। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती बढ़ने के बाद उसके साथ बलात्कार कर फोटो वीडियो बना लिया और 10 लाख रु की मांग करने लगा। पैसा नहीं देने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दिया करता था।और जान से मारने की धमकी दिया करता था।
सिटी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती के साथ निलय खरवाल निवासी तुर्क जिला कुशीनगर से फेसबुक के माध्यम से वर्ष 2021 में दोस्ती हुई थी। धीरे धीरे दोनो फेसबुक में बाते करने लगे। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती से मिलने के लिए आरोपी निलय खरवाल तीन से चार बार जांजगीर भी आया हुआ था। वर्ष 2022 में युवती से मिलने आरोपी जांजगीर आया हुआ था तभी आरोपी ने उसे जांजगीर के होटल में ले गया और युवती को प्यार करता हु शादी करूंगा कहते हुए युवती के साथ जबरजस्ती करते हुए उसके साथ बलात्कार किया। जिसका आरोपी ने फोटो वीडियो बना लिया था। जिसके बाद आरोपी निलय खरवाल के द्वारा फिर से संबंध बने के लिए जोर दिया करता था मना करने पर बना हुआ फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दिया करता था।जिससे तंग आकर युवती ने बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद आरोपी निलय खरवाल ने युवती के सारी फोटो वीडियो उसके परिजनों को भेज दिया था। फोटो वीडियो को डिलीट करने केलिए 10 लाख रु की मांग करने लगा । जिसके बाद परिजोनो के साथ आकर युवती ने सिटी कोतवाली में 20/7/2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई,आरोपी के विरुद्ध 376,384,506 के तहत मामला दर्ज किया गया।
सिटी कोतवाली प्रभारी ने बताया की,युवती की रिपोर्ट पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर उत्तरप्रदेश भेजा गया जहा आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर आरोपी निलय खरवाल उम्र 25 साल निवासी तुर्क जिला कुशीनगर से पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ की गई जिसमे अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के पास से मोबाईल को बरामद किया गया है।



