
घटना की सूचना थाना बिर्रा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटना स्थल ग्राम डभराखुर्द रवाना हुआ पाया गया कि मृतिका अवधमति घर में चित् हालत में पड़ी थी, जिसकी पंचनामा कार्यवाही किया जाकर डा. साहब से पीएम कराया गया, घटना के संदेही अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो बताया कि शराब पीने से माँ मना करती थी जिस कारण से मैं अपने मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करना बतायें। आरोपी अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द थाना बिर्रा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, उपनिरी के.पी. सिंह, सउनि सेखसफी उल्लह खान, आर. वैभव केशरवानी, रघुवीर यादव का सराहनीय योगदान रहा



