Janjgir champa news जांजगीर चांपा में हिट-एंड-रन:- तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, गंभीर रूप में युवक घायल
Janjgir champa news/जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जगमहंत – बूढ़ेना के बीच में रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी हैं। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
Janjgir champa news मिली जानकारी अनुसार,, पामगढ़ विकासखंड के ग्राम जेवरा का रहने वाला युवक विनय सागर अपने परिजनों के साथ नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौराभाटा में रिश्तेदार के यहां छठी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। परिजनों का कहना है कि बाइक में पेट्रलो डालने की बात कहते हुए निकला था। वही राहगीर ने देखा कि एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को ठोकर मारी और मौके से जांजगीर की ओर फरार हो गया है।
Janjgir champa news सड़क दुर्घटना की सूचना डायल 112 की टीम को मिली तो मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया हैं।

Janjgir champa news वही सड़क के किनारे लगे दुकानों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गई तो एक सोल्ड सफेद रंग की मारुति कार जाते नजर आई है जिसे सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ दिख रहा है गाड़ी में नंबर प्लेट भी नहीं है सोल्ड गाड़ी बताई जा रही है। नवागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी कैमरे के आधार पर वाहन की पहचान में पुलिस लगी हुई है।



