नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस या भाजपा:- वार्डवाशियो ने भाजपा प्रत्याशी को बताया बाहरी,किसके ऊपर पार्षद का ताज….

नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस या भाजपा:- वार्डवाशियो ने भाजपा प्रत्याशी को बताया बाहरी,किसके ऊपर पार्षद का ताज….
जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला में चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डो में लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं। जोरो शोर से प्रचार प्रसार चल रहा है। वार्ड नंबर 15 तीन बार कांग्रेस और एक बार निर्दली को वार्ड के रहवासियों ने पार्षद बनाया था। भाजपा को एक बार भी जीत दर्ज नहीं मिली है इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी कांग्रेस बाजी मार सकती हैं।
Cg voice News की टीम ने वार्ड नंबर 15 में वार्डवासियों से बात की इस दौरान उनका क्या कहना है आप भी पढ़े..
जब हमने वार्ड नंबर 15 में वार्डवासियों से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रक्षा धीरज सिंह के बारे में चर्चा की तो वोटरों का कहना है कि,, कांग्रेस प्रत्याशी का व्यवहार अच्छा है इस बार उम्मीद है कि वार्ड से पार्षद बनेगी। वार्ड में कामों को लेकर जानकारी चाही तो कहते है विकास तो हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी ने अपने खर्च से बुधवारी बाजार मोहल्ले में स्टीक लाइट लगाया है जिससे अंधेरा दूर हुआ है। लगातार वार्ड के समस्या को सुन रहे है और निराकरण भी कर रहे है।
वार्ड नंबर 15 की प्रत्याशी रक्षा धीरज सिंह से खास बता-चीत….
प्रत्याशी रक्षा धीरज सिंह ने कहा कि वे वार्ड की जनता के बीच वार्ड में हुए विकास कार्य और अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात को लेकर जनता के बीच जा रही हुं, वार्ड वासियो से भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है इस बार वार्ड नंबर 15 से भरी मतों से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालेगा। निश्चित ही वार्डवाशि जितने में अपना सहयोग दे रहे है।
वही भाजपा प्रत्याशी संजीता पिंकल माली को बाहरी होने की बात कही है। कोई भी वार्ड के लोगों को पहचानते नहीं, उसका व्यवहार पता नहीं है।