10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

शिक्षा विभाग के चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, क्या है पूरा मामला….

शिक्षा विभाग के चार कर्मचारियों की बर्खास्तगी, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई, क्या है पूरा मामला….

जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग के चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी का यह आदेश डीईओ द्वारा जारी किया गया है।

मामला जिले के बगीचा विकासखंड का है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला गरांज में पदस्थ सहायक एलबी शिक्षक भागन राम और बिजाघाट में सहायक एलबी शिक्षक राजू राम लंबे समय से अनुपस्थित थे। इसके अलावा, सहायक ग्रेड 3 आलोक कुमार भगत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग और भृत्य प्रमोद मिंज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढर अम्बा पर भी लापरवाही का आरोप लगने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को इन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और यह एक सख्त संदेश माना जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button