विकास सेवा समिति ने पूरे किए 14 वर्ष, नई कार्यकारिणी घोषित
ग्राम सेवा, हरियाली और समावेशी विकास की दिशा में ग्रामीणो को मिली अहम जिम्मेदारी
जाँजगीर: ग्राम पंचायत बोड़सरा में सर्वांगीण विकास की सोच के साथ सतत कार्यरत विकास सेवा समिति ने अपनी सेवाओं के 14 वर्ष पूरे कर लिए हैं। समिति का एकमात्र उद्देश्य गांव की सेवा रहा है, आर्थिक, सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रही है।
समिति ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग, विचार और समुदाय के लोगों को साथ लेकर विकास कार्यों को गति दी है। विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समिति का उल्लेखनीय योगदान रहा है। बीते वर्षों में समिति द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाकर गांव में हरियाली के विस्तार में विशेष भूमिका निभाई है, जिससे समिति ने क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।
इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें अनुभवी और युवा सदस्यों को शामिल कर गांव के भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने की पहल की गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारीगण इस प्रकार हैं संरक्षक श्रीमती अनिता राजू यादव सरपंच, ग्राम पंचायत बोड़सरा,अध्यक्ष श्री दिलहरण प्रसाद साहू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रथराम साहू,कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार मनु,सचिव श्री महेश श्रीवास,वरिष्ठ सह सचिव श्री दरसराम साहू,कनिष्ठ सह सचिव श्री सत्यनारायण साहू,कोषाध्यक्ष श्री कौशल प्रसाद साहू
ग्रामवासियों ने समिति के 14 वर्षों की सेवाभावना को सराहा और नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में समिति पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में और भी प्रभावशाली कार्य करेगी।



