10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
जांजगीर-चांपा

लापता विवाहित महिला की तालाब में तैरती हुई लाश,मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के लगरा गांव के तालाब में गुरुवार से लापता महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिली है। तालाब से लाश को बाहर निकाला गया है। और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह मामला मुलमुला थाना क्षेत्र की है।जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।

 

मिली जानकारी अनुसार, लगरा निवासी मनीराम यादव की ने बताया की वह गुरुवार की सुबह 5 बजे अपने दर्जी के दुकान चला गया था। घर पर उसकी पत्नी रेवती यादव थी। जब दोपहर में खाना खाने घर आया तो देखा की उसकी पत्नी घर पर नहीं थी ।सोचा कहीं गई होगी आ जायेगी। जिसके बाद घर से फिर दुकान चलागया। जब शाम को वपश घर आया तो देखा की उसकी पत्नी अब भी घर में नही है। जिसके बाद वह आस पास खोज बीन सुरु की। पड़ोसियों से भी जानकारी लेनी चाहि मगर कुछ पता नहीं चल सका।वही घर के पास के ही तालाब में आज सुबह 5 बजे के आस पास महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिली ।घटान की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इस मामले में मृतिका रेवती यादव के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल सुरु कर दी है।पीएम रिपोर्ट आने बाद मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button