कांकेर में फिर हुआ अनोखा चोरी,,,ट्रक लेकर ही भाग रहे थे चोर,,,पुलिस ने दो घटनाओं के चोर को दबोचा
छत्तीसगढ़ के कांकेर में अनोखा चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ चोर ने पूरे खड़े ट्रक जो ही गायब कर दिया है। पहली घटना कांकेर से लगे ग्राम पुसवाड़ा का है, जहाँ से धान लोड कर राजिम जा रहा चालक ट्रक लेकर फरार हो गया तो दूसरी घटना कोंदागाँव का है, जहाँ सड़क किनारे खड़ा ट्रक गायब हो गया है। पुलिस ने दोनों मामलों को सुलझाकर चोर को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया है।
दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के पुसवाड़ा निवासी प्रदीप कुमार साहू पिता स्व. सुकचंद साहू अपने गाँव समेत आसपास के किसानों से धान खरीदकर 16 अगस्त को ट्रक 1109 क्रमांक सीजी 19 एच 1050 में रखे 305 बोरी वजनी 121 क्विंटल को ट्रक 1109 क्रमांक सीजी 19 एच 1050 में लोड करवाकर वाहन रामप्रसाद निषाद निवासी बिल्हा जिला बिलासपुर को राजिम के रुद्रा राईस मिल तक पहुँचाने के लिए कहा और डीजल डलवाने कांकेर के कोठारी पेट्रोल पम्प में रहने में बोला था पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन मालिक की शिकायत पर पता तलाश किया तो वाहन चालक अपने घर खपरी बिल्हा में होना पाया गया, जिससे पूछताछ करने पर अन्य आरोपी वेद कुमार साहू, नेमचंद साहू एवं कामता प्रसाद के पास होना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वाहन जप्त कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
दूसरी घटना कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदागाँव में हुई है, वाहन चालक दुर्गेश तेता पिता देवसिंह तेता उम्र 32 वर्ष ने बताया कि 17 अगस्त को दोपहर 03 बजे ट्रक में आयरन गिट्टी लोहा पत्थर लोड कर रायपुर छोड़ने गया था, ट्रक खाली होने के बाद 19 अगस्त को सुबह 08 बजे कोदागांव पहुंचकर तालाब के किनारे ट्रक खड़ा कर ट्रक की चाबी को ट्रक के बाक्स में रखकर अपने हेल्फर ओम प्रकाश के साथ शाम को 06 बजे अपने घर खाना खाने गये थे। बारिश लगातार होने से रात्रि घर में ही सो गये, सुबह उठकर ट्रक के पास गए तो ट्रक नही था, खोजबीन किया नही मिला। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरू की व मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोहकामेटा केशकाल रवाना, जहाँ राकेश पटेल पिता जगनूराम पटेल उम्र 29 वर्ष, अनिल पटेल पिता भूषण पटेल उम्र 30 वर्ष, दुर्गा प्रसाद पिता चन्द्र कुमार गढिया उम्र 28 वर्ष के कब्जे से वाहन जप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



