केंद्रीकृत उच्च प्राथमिक परीक्षा में मिडिल स्कूल धमनी के बच्चों ने लहराया परचम
————–
खुशी ख़टर्जी ने 94.08% एवं दिव्या धीरहे 91.75% अंक अर्जित कर विद्यालय और संकुल का मान बढ़ाया
—————
हसौद – छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला सक्ती में सत्र 2025 – 26 केंद्रीकृत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक परीक्षा का परिणाम दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला स्तरीय से जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी ने आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की l कक्षा आठवीं:कुल 11534 पंजीकृत छात्रों में से 10,878 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 10,230 छात्र सफल रहे l कक्षा आठवीं में जिले का परीक्षा परिणाम 88.69% रहा l
—————-
कलेक्टर अमृत प्रकाश तोपनों के कुशल मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी की मौजूदगी में 30 अप्रैल को सक्ती जिले की 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित: मेधावी छात्रों ने लहराया सफलता का परचम.डीईओ मैडम ने सभी बच्चों की शुभकामनाएं दी l
—————
हमेशा से चर्चे में रहे मिडिल स्कूल धमनी के बच्चों ने बाजी मारी है संकुल केंद्र हसौद ब अंतर्गत सभी संचालित शासकीय,अशासकीय विद्यालयों से मिडिल स्कूल धमनी उत्कृष्ट विद्यालय से इस बार 2026 में भी परचम लहराया है
विद्यालय के संस्था प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद दुबे एवं शाला के वरिष्ठ नवाचारी जगजीवन प्रसाद जांगड़े शिक्षक ने बताया कि उनके समस्त स्टाफ शिक्षकों के कड़ी मेहनत और बच्चों की अथक प्रयास से यह मुकाम हासिल हो पाया है
टोटल दर्ज विद्यार्थी कक्षा 35 में 34 बच्चे शामिल हुए और 1 अनुपस्थित रहे जिसमें 34 बच्चे उत्तीर्ण
34 में से 31 बच्चे प्रथम श्रेणी और 3 द्वितीय श्रेणी में आए
—————
इन बच्चों ने टॉप 5 में रहे
—————
संकुल केंद्र हसौद ब एवं मिडिल स्कूल धमनी से प्रथम स्थान पर
खुशी ख़टर्जी पिता केशव प्रसाद ने 94.08% लाकर विद्यालय में टॉप ही नहीं की बल्कि पूरे संकुल केंद्र हसौद ब से टॉप वन में रहे ऐसे संकुल स्तर से विद्यार्थी दिव्या धीरहे पिता अनिल कुमार 91.75% लाकर द्वितीय स्थान में रहे,हिमांशी महंत पिता धनदास 91.73% से तृतीय स्थान पर रहे , विद्यालय स्तर से तृषा खुराना पिता नवीन खुराना 87.9% चतुर्थ स्थान ,
यश कुमार ख़टर्जी पिता सत्यनारायण ख़टर्ज़ी 87.8% पंचम स्थान
—————-
टॉप 6 से 10
सिमरन यादव 86.9% महिमा कोयल 86.6%,पायल गोस्वामी 86.4% तानिया कोयल 86.1% श्रेया यादव 84.4%अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार के साथ अपने माता पिता और गांव का नाम रोशन किए है
—————-
शिक्षक जगजीवन प्रसाद जांगड़े द्वारा विद्यालय ने हिंदी विषय अध्यापन कराते है सभी बच्चों ने सभी विषयों में अच्छे अंक अर्जित किए उन्होंने सभी बच्चों को आगे और अच्छी मेहनत कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए
विद्यालय के एसएमसी के अध्यक्ष नीलम साहू एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा संकुल केंद्र हसौद ब के संकुल प्राचार्य अरुण कुमार जायसवाल ,सीएसी विश्वनाथ प्रताप टंडन एवं ग्राम पंचायत धमनी के युवा सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार मधुकर ने बच्चो को बधाई देकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किए
विद्यालय के शिक्षक मनीष दास बैरागी, संजय कुमार तंजय,हेरोद कुमार भारद्वाज का विशेष योगदान रहा एवं ग्रामवासी ने भी सभी बच्चों को बधाई दिए



