11 को आएंगे मुख्यमंत्री साय 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में चिन्मय भैया के साथ मंच करेंगे साझा
हसौद=नारी सशक्तिकरण ,शक्ति संवर्धन 251 कुंडी गायत्री महायज्ञ हसौद ,जिला सक्ति में आयोजित होने वालें कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 दिसंबर कोअपने हसौद प्रवास की सहमति प्रदान की ।
बताते चलें कि 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 को ग्राम हसौद जिला शक्ति में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित है जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से डॉ चिन्मय पंड्या जी का आगमन 11 दिसंबर को निर्धारित, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी ने 11 दिसंबर को हसौद आने पर अपनी सहमति प्रदान की। एक माह पूर्व हसौद से गायत्री परिवार के गायत्री परिजन यज्ञ का निमंत्रण लेकर माननिय मुख्यमंत्री, माननीय राज्यपाल एवं अन्य मंत्रियों को यज्ञ का निमंत्रण देने के लिए रायपुर पहुंचकर एक माह पूर्व निमंत्रण देकर आए थे एवं फिर से 30 नवंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर समय का निर्धारण करने के लिए रायपुर जाकर परिजन आए माननीय मुख्यमंत्री जी ने सहृदयता से निमंत्रण को स्वीकार कर 11 दिसंबर को चिन्मय पंड्या जी के साथ मंच साझा करने की सहमति प्रदान की एवं पूर्ण आश्वासन दिए कि मैं निश्चित रूप से 11 दिसंबर को आऊंगा। रायपुर माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने के लिए निर्मल सिन्हा श्री श्रीमती आदर्श वर्मा दीदीके साथ डॉ कैलाश साहू गिरधर साहू कृष्णा जायसवाल एवं 4 -5 परिजन हसौद से गये थे।



