बिना अनुमति मार्ग अवरुद्ध कर उग्र प्रदर्शन करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार
ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ से झूमाझटकी, सरकारी कार्य में बाधा – कई पुलिसकर्मी घायल
अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
CG News:- दुर्ग दिनांक 01.12.2025 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं अन्य थानों से आया पुलिस बल पटेल चौक, बीएसएनएल ऑफिस के सामने कानून एवं व्यवस्था ड्यूटी में तैनात था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों/अनावेदकों द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति एवं सूचना के रोड जाम कर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध किया गया।
उपस्थित पुलिस स्टाफ द्वारा लगातार समझाइश देकर व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा था, परंतु प्रदर्शनकारियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उग्र रूप धारण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल से उलझकर झूमाझटकी की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई तथा रोड यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
इस घटना में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को चोटें आईं। घटना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025, धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए धारा 121(1), 132, 61(2), 125(क) भी जोड़ी गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 05 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. अनिल वासनिक, उम्र 43 वर्ष, निवासी अम्बेडकर नगर, दुर्ग
2. विक्की चंद्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर, दुर्ग
3. दिनेश पाण्डेय, उम्र 35 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
4. राकेश यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
5. जितेन्द्र बत्रा, उम्र 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग

