10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

CG VOICE News:- घर में चोरी-छिपे घुस कर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा गया…

CG VOICE News:- घर में चोरी-छिपे घुस कर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा गया…

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रेमदास महंत (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया।

महिला ने 16 जनवरी 2025 को घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि 11 जनवरी की रात प्रेमदास महंत उसके घर में चोरी-छिपे घुस आया था। महिला ने जब उसे देखा और शोर मचाया, तो आरोपी ने उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया।

घटना के बाद महिला ने परिवार को सूचित किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी. एन. एस. के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त और सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Show More

Related Articles

Back to top button