CG NEWS तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में स्कूटी सवार युवक की मौत, आरोपी चालक फरार…
CG NEWS रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक सलून से काम कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजन राजू श्रीवास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका मामा का लड़का भुवन श्रीवास, बंगाल हेयर सैलून में काम करने के बाद रात करीब 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रामपुर स्थित वॉटर वर्ल्ड चौक के पास पहुंचा, उसी दौरान उर्दना चौक से सर्किट हाउस की ओर जा रहे हाईवा ट्रेलर क्रमांक CG 12 AY 2080 ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर सीधे झाड़ियों में घुस गया।
हादसे में भुवन को चेहरे, नाक, कान और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे पहले आर. पटेल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिंदल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद से ट्रेलर का चालक फरार है…
परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


