CG NEWS धाराशिव के अन्नपूर्णा महिला समूह पर गंभीर आरोप, मध्यान्ह भोजन राशि रोकने की मांग
Janjgir champa news:-जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम धाराशिव की प्राथमिक शाला में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा महिला स्वास्थ्य सहायता समूह पर वित्तीय गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं। मामले में समूह के बैंक खाते की राशि रोकने की मांग की गई है।
Janjgir champa news:- जानकारी के अनुसार, ग्राम धाराशिव में मध्यान्ह भोजन का संचालन अन्नपूर्णा महिला स्वास्थ्य सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। आरोप है कि समूह ने सत्र 2023-24 से अब तक अपना पंजीयन और खाद्य विभाग का नवीनीकरण नहीं कराया है, जबकि इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कई बार निर्देश दिए गए थे।
CG NEWS:-बताया गया है कि 19 सितंबर 2019 से लेकर 20 जनवरी 2026 तक समूह की कोई औपचारिक बैठक आयोजित नहीं की गई। इसके बावजूद बैंक से राशि आहरित की जा रही है। शिकायत में यह भी आरोप है कि बिना बैठक के फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से बैंक राशि, चावल और मध्यान्ह भोजन की राशि निकाली जा रही है।
इसके अलावा भोजन पकाने के बर्तनों को समूह अध्यक्ष द्वारा अपने घर में रखे जाने की बात भी सामने आई है, जिससे स्कूल में भोजन बनाने के दौरान दिक्कतें होती हैं। शासन के निर्देशानुसार गैस पर भोजन बनाने के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है और प्रधान पाठक को चावल कूपन की जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर अन्नपूर्णा महिला स्वास्थ्य सहायता समूह, धाराशिव के खाता नंबर 5718019035 से राशि रोकने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।




