जांजगीर चांपा में दुकान में डेटोनेटर से दुकान में ब्लास्ट:- आपसी विवाद की बात आई सामने,युवक के पैर पर चोट संदेही पुलिस हिरासत में जांच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनाहिल में संदेही रमन केवट ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक भूपेंद्र साहू के दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट किया है। जिसमें युवक के पैर में चोट आई है दुकान में रखा समना नुकसान हुआ है। पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना 4 अप्रैल की रात 11 बजे की है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, घटना 4 अप्रैल की रात करीबन 11 बजे की है ग्राम बनाहिल निवासी भूपेंद्र साहू के मोबाइल दुकान का शटर बंद काम कर रहा था। इस बीच दुकान के अंदर डेटोनेटर को अज्ञात व्यक्ति ने अंदर किया जिसे किसी तरह से लात में मारकर फेंकने की कोशिश की मगर वह बलास्ट हो गया जिससे पैर में हल्की चोट लगी है वही दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची । आज रविवार को फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूतों को एकत्रित किया गया। Dsp प्रदीप सोरी ने बताया कि भूपेंद्र साहू से पूछताछ में बताया कि उसे रमन केवट नाम के व्यक्ति पर शंका है क्योंकि 4 अप्रैल की शाम करीबन 5 बजे दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था जिसे छोड़ने गया था। इस बात को लेकर रंजिश रखा होगा।
पुलिस ने रमन केवट को हिरासत में लिया गया है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



