छत्तीसगढ़ में BJP कार्यकर्ता की माओवादियों ने की हत्या, कमेटी ने पर्चे में लिखा ‘ सत्यम की मौत भाजपा की जिम्मेदारी’
बीजापुर: जिले के उसूर ब्लॉक के मुंजाल कांकेर निवासी सत्यम पुनेम की आधी रात घर निकाल कर कुछ दूरी पर रस्सी से गला घोट कर हत्या किये जाने की जानकारी मिली है। सत्यम पुनेम भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना के पास माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें उन्होंने सत्यम पुनेम पर पुलिस मुखबिरी का आरोप व गांव में रहकर गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के आरोप भी लगाए हैं। मद्देड़ एरिया कमेटी के द्वारा इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पर्चे के अनुसार माओवादियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता को कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार न होने पर मौत की सजा दी गई।



