10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

Big News – धान चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

Big News – धान चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरसिया पुलिस ने धान चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 जनवरी को रिपोर्टकर्ता शंकर लाल जांगडे ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मकान की छत से 12 कट्टा एचएमटी धान चोरी हो गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान, धान घसीटने के निशान खुडुस उर्फ देवेन्द्र बंजारे के घर तक मिले। पुलिस ने वहां से 2 कट्टा एचएमटी धान बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने घनश्याम जांगडे के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 100 किलो धान जब्त किया, जिसकी कीमत 4000 रुपये है।

खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शिव पैंकरा और हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button