10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

Cg voice News जांजगीर-चाम्पा में 8 हजार से अधिक लोगों के लिए ‘संजीवनी’ बनी 108 आपातकालीन सेवा….

Cg voice News जांजगीर-चाम्पा में 8 हजार से अधिक लोगों के लिए ‘संजीवनी’ बनी 108 आपातकालीन सेवा

जांजगीर-चाम्पा: जिले में 108 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा, अपने नाम को सार्थक करते हुए, हजारों लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जोनल मैनेजर हरिओम प्रजापति के नेतृत्व में 108 सेवा के कर्मठ कर्मचारी 24 घंटे निष्ठाभाव से जनसेवा में लगे हुए हैं।

वर्ष 2024 में 108 टीम ने जिले के 8 हजार से अधिक लाभार्थियों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान कीं। सेवा का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 के बीच 8540 लोगों को सेवाएं दी गईं। इनमें सड़क हादसों के 788, गर्भवती महिलाओं के 286, जहर सेवन के 431, आत्महत्या के 20, कार्डियक अरेस्ट के 4, और जंगली जानवर हमले के 154 मामले शामिल हैं। इसके अलावा पेट दर्द, बुखार जैसी अन्य बीमारियों में 6857 लोगों को मदद पहुंचाई गई।

108 टीम की निष्ठा और समर्पण ने इसे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे विश्वसनीय नाम बना दिया है। चाहे सड़क हादसा हो या बीमारी, लोगों के जेहन में पहला नाम 108 का ही आता है। घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ में त्वरित और बेहतर सेवा प्रदान कर हॉस्पिटल पहुंचाने में 108 की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है। समय पर उपचार मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button