जांजगीर चांपा में बाइक से गिरकर युवक की मौत:- सिर में लगी गंभीर चोट, डॉक्टर ने जांच उपरांत किया मृत घोषित..
जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत कार्यालय के सामने बाइक से गिरने पर युवक हनी सिंह के सिर पर गंभीर चोट आया और बेहोशी के हालत में राहगीरों की मदद से सीएचसी अस्पताल अकलतरा लेकर पहुंचे। जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।।
जानकारी अनुसार,,मृतक निखिल उर्फ हनी सिंह 35 वर्ष अकलतरा का रहने वाला है। वह अपनी बाइक से कही जा रहा था। जनपद पंचायत कार्यलय के पास पहुंचा हुआ था अचानक से वह बाइक के साथ सड़क पर जा गिरा। हादसे में युवक निखिल उर्फ हनी सिंह के बाएं कान के नीचे सिर पर गंभीर चोट आने से वह बेहोश होकर सड़क पर ही पड़ा रहा। सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों ने उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। डॉक्टर हरीश श्रीवास ने जांच उपरांत उपरांत मृत घोषित किया।
अकलतरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।