जांजगीर चांपा/ सुरेश कुमार सोनी जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार दिनांक 22/03/2024 को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं जल बचाव हेतु विधिक जागरूकता शिविर ठाकुर छेदीलाल शासकीय पीजी महाविद्यालय (विधि विभाग) जांजगीर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रियंका अग्रवाल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा वहां उपस्थित लोगों को विश्व जल दिवस मनाने के उद्वेष्य, जल के महत्व, वैश्विक स्तर पर जल की समस्या, जल को प्रदुषण से बचाने व जल संरक्षण के उपाय, नदी बोर्ड अधिनियम, जल संरक्षण आयोग, संयुक्त राष्ट्र संघ एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहें जल संरक्षण के संबध में जानकारी दिया गया साथ ही विधिक सेवा अधिनियम के गठन एवं उद्वेष्य, विधिक सहायता की पात्रता, निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्ति, लीगल एड डिफेंस कौसिंल, लोक अदालत, मध्यस्थता, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 के साथ अन्य कानूनी जानकारी दिया गया। आर. के. पाण्डेय प्राचार्य टी.सी.एल. शासकीय महाविद्यालय जांजगीर द्वारा बच्चों की अनिवार्य शिक्षा, सामाजिक व्यवहारिकता, जल संरक्षण एवं उनके महत्व के साथ ही कानूनी जानकारी दिया गया। आभा सिन्हा विधि विभागाघ्यक्ष द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर जल की संरक्षण एवं बचाव के उपाय, जल के प्रदुषण करने की रोकथाम के साथ बच्चों की षिक्षा एवं पाक्सो अधिनियम के साथ अन्य काननी जानकारी दिया गया। अभय सिन्हा सहायक प्राध्यापक द्वारा संयुक्त राश्ट्र संघ व सरकारों द्वारा चलाए जा रहें जल संरक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधिक साक्षरता क्लब के महत्व के संबध में जानकारी दिया गया। लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल पैरालीगल वालेटिंयर द्वारा विश्व जल दिवस 2024 की थीम ‘‘ षांति के लिए जल ‘‘ के संबध मे जानकारी देते हुए जल को प्रदूषित न करने व उनकी साफ सफाई के संबध में लोगों के समूह में जाकर जागरूक करने व विष्व में तीन प्रतिषत पानी पीने योग्य है इसके संरक्षण के संबध मे आवष्यक जानकारी दिया गया। जी.एन. सिंह सहायक प्राध्यापक द्वारा कार्यक्रम का अभार प्रर्दशन किया गया साथ ही जल के महत्व के संबध मे जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम में बृजेश कांत बर्मन, अनामिका तिवारी सहायक प्राध्यापक, जयराम गढ़ेवाल पैरालीगल वालेटिंयर के साथ विधि विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थिित रहें।

विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं बचाव हेतु जागरूकता शिविर आयोजित
More from जांजगीर-चांपाMore posts in जांजगीर-चांपा »
- जांजगीर चांपा में 6 लोगों ने मिलकर की युवक की बेरहमी से पिटाई:-पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसीयो ने की मारपीट,रायपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम
- Breaking News जांजगीर चांपा बस दुर्घटना में 34 लोग घायल, 7 गंभीर घायलों को ज़िला अस्पताल रेफ़र
- जांजगीर चांपा में पत्नी की गला दबाकर हत्या:- जिला सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने आरोपी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा…
- अवैध शराब के खिलाफ चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समूह के सहयोग से आरोपी गिरफ्तार….
- 12वी की छात्रा का अपहरण:- उड़ीसा में लेजाकर महिला शौचालय में किया रेप, 2 नाबालिक सहित 6 गिरफ्तार