बलौदा-जांजगीर मार्ग पर हादसा: अज्ञात हाईवा की चपेट में युवक गंभीर, चालक फरार
बलौदा। 21 नवंबर 2025, दोपहर लगभग 3 बजे, बलौदा–जांजगीर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जावलपुर निवासी दीपक कुमार साहू, उम्र लगभग 30 वर्ष, एक अज्ञात हाईवा वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद हाईवा का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद पुलिस थाना बलौदा की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने कहा है कि बलौदा मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ रही हैं, ऐसे में प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि इन हादसों पर रोक लगाई जा सके।



