विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
जांजगीर-चांपा, 21 नवंबर 2025।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि “विशेष गहन पुनरीक्षण में सटीकता और समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ अभिनंदन के पात्र हैं।”
जिन बीएलओ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं—
शिवकुमार सिंह — 94%, नन्दकुमार यादव — 94%, कृष्ण कुमार राठौर — 82%, सीताराम यादव — 72%, सुरेश कुमार डहरिया — 70%
कलेक्टर ने सभी सम्मानित बीएलओ को भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य दक्षता और जिम्मेदारी के साथ चुनाव संबंधी कार्यों के निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया।



