धमतरी के घड़ी चौक में तेज रफ्तार कार जोरदार बिजली पोल से टकराई, कार में सवार दो लोग घायल
धमतरी। शहर के घड़ी चौक में कर सड़क हादसे की शिकार हो गई।तेज रफ्तार कर जोरदार बिजली पोल से टकराई। और कार अनियंत्रित हो गई मानो कोई रॉन्ग साइड से आ रहा हो। शहर के हाइवे में दर्दनाक हादसा हुआ है।कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की इलाज अस्पताल में जारी है।
दरअसल धमतरी जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर की घड़ी चौक में तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई और कार की दिशा बदल गई। तेज रफ्तार कार टर्निंग लेते हुए सीधे बिजली पोल में जा घुसी और जोरदार टक्कर की वजह से कार के सामने का हिस्सा पर परखच्चे उड़ गए। घटने के बाद हाइवे में जाम की स्थिति हो गई।
जानकारी के मुताबिक होंडाइ वेरना कार सिहावा चौक की ओर से घड़ी चौक की ओर आ रही थी।और कार तेज रफ्तार थी। इस दौरान कर अनियंत्रित होकर बिजली पोल को जोरदार ठोंकर मारी। इसके बाद कर की दिशा बदल गई,मानो कार रॉन्ग साइड से रही हो। बताया जा रहा है कर में दो लोग सवार थे और जैसे ही कर बिजली कॉल को ठोकर मारी तो बिजली पोल के नीचे सीमेंट से बने चबूतरा कई टुकड़े हो गए।और के सभी एयरबैग खुल गए ठोकर के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर दोनों युवकों की इलाज जारी है।कार में सवार लोग का नाम सौरभ सिन्हा और शीतल साहू बताया जा रहा है। फिलहाल मौके पर थाना सिटी कोतवाली पहुंची हुई है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। क्रेन के माध्यम से हाईवे से हटाया जा रहा है।



