इस इलाके में हुई फायरिंग, मची अफरा-तफरी…..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है। तेलीबांधा इलाके के उद्योग भवन के पास अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सॉल्यूशन नामक वाहन खरीदी-बिक्री केंद्र पर आरोपी जशपाल रंधावा ने अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग की।
घटना के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल, फायरिंग किस मकसद से की गई और अवैध हथियार आरोपी के पास कैसे आया, इसकी जांच जारी है।
घटना के बाद रायपुर पुलिस के एडिशनल एसपी लखन पटले, एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल, डीएसपी संजय सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में अवैध पिस्टल से हवाई फायरिंग करने की आशंका जताई जा रही है। आरोपी की पहचान जशपाल रंधावा के रूप में हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
इस हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।
फिलहाल, पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रायपुर में हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



