बाइक सवार चार आरोपियों ने प्लम्बर से की लूट, मोबाइल, पर्स और नगदी लेकर फरार…..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ओवरब्रिज नीचे तालाब के पास गुरुवार रात 9:30 बजे सिलपहरी ओवरब्रिज के पास 2 बाइक सवार 4 अज्ञात आरोपियों ने चाकू की नोक पर एक प्लम्बर से लूटपाट की। पीड़ित चंद्रप्रकाश चौहान, जो चकरभाठा ग्राम कड़ार का निवासी है, अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोका, गाली-गलौच की और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल, पर्स और 1200 रुपए नकद लूट लिए।
घटना के बाद अगले दिन पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



