रेत माफियाओं के आगे प्रशासन भी नकमस्तक!, कलेक्टर के संज्ञान के बाउजूद रेत माफिया बेखौफ.. अवैध ईट पर भी लगाम नहीं!… कुछ दिनों में CM का दौरा, CM को दिखाने की जाएगी कार्रवाई..
सक्ती जिले में प्रशासनिक व्यवस्था भगवान भरोसे चल रहा हैं, यहां रेत का कारोबार धड़ल्ले से जारी है. रेत माफिया बोराई नदी सहित अन्य नदियों का सिला छलनी-छलनी कर रहे हैं, सबसे विडंबना वाली बात यह है कि कलेक्टर के संज्ञान में होने के बाउजूद कार्रवाई नहीं कि जाती. ऐसे में प्रशासन के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है. इधर, जिले ईट का अवैध कारोबार भी फल-फूल रहा है, लेकिन अवैध कार्यो पर किसी का लगाम नहीं है. जिम्मेदार कुर्सी में बैठकर AC की हवा खा रहे हैं, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के हौशले बुलंद हैं और नियमों को दरकिनार कर अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. सबसे बड़ी बात कार्रवाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है. अब सिस्टम ही ऐसा चलाया जा रहा है तो आखिर जिला कैसे सुधरेगा. अब देखने वाली बात होगी कि खबर के बाद जिला प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद टूटती है या नहीं?
इधर, सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जिले में दौरा हो सकता है, जिन्हें दिखाने के लिए खाना पूर्ति की जाएगी. अब सवाल यह है कि आखिर अवैध कारोबार जिले में धड़ल्ले से जारी है तो जिला कैसे सुधरेगा.



