सत्ता के आगे पुलिस भी नकमस्तक हुईभाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज, 13 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष आदित्य कश्यप उर्फ टीनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह FIR 1 मई 2026 को चंद्रपुर थाना में दर्ज हुई थी।
मामला नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, गाली-गलौज और प्रताड़ना से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अपराध कायम किया है।
हालांकि FIR दर्ज होने के 13 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। वहीं विपक्षी दलों और आमजन के बीच यह चर्चा भी तेज है कि क्या सत्ता पक्ष से जुड़े होने के कारण आरोपी पर कार्रवाई में देरी हो रही है।
फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



