नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने दबोचा
सक्ती, 11 अप्रैल 2026।
जिले के डभरा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना डभरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी 29 जनवरी की दोपहर से लापता है। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
📌 ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में टीम गठित कर अपहृत बालिका की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बालिका को लेकर ट्रेन से रायगढ़ की ओर जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया और बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
📌 आरोपी कौन है?
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार बरेठ (26 वर्ष), निवासी थाना डभरा क्षेत्र के रूप में हुई है।
📌 गंभीर धाराओं में कार्रवाई
पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी द्वारा दुष्कर्म की पुष्टि होने पर उसे 10 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
📌 पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित महिला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
👉 पुलिस ने कहा है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।



